Holi 2024 Grahan And Balarista Dosh: साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन यानी 25 मार्च को लग रहा है। वैसे ये भारत में नहीं नजर आएगा। लेकिन ग्रहण का असर 12 राशियों के जीवन में पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर राहु और सूर्य भी की मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय छाया ग्रह राहु मीन राशि में विराजमान है। वहीं सूर्य भी मीन राशि में रहेंगे। ऐसे में सूर्य और राहु की युति से भी ‘ग्रहण योग’ बन रहा है। इसके साथ ही 24 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर चंद्रमा केतु के साथ उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में कन्या राशि में रहेंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से बालारिष्ट दोष का निर्माण हो रहा है। होली में ग्रहों की ऐसी स्थिति के साथ चंद्र ग्रहण होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहण दोष, बालारिष्ट दोष के साथ चंद्र ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित नहीं होगी। इस राशि के जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के भी योग बन रहे हैं। अपने लक्ष्यों की पीठा करते हुए आपको कुछ समझौता करने पड़ सकते हैं। इसके साथ ही करियर में भी आपको अधिक लाभ नहीं मिलेगा। नौकरी में दबाव झेलना पड़ सकता है। सहकर्मियों से परेशानियों और रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी होली का दिन काफी अच्छा साबित नहीं होगा। इस राशि के जातकों को किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में कई तरह की रुकावट उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी थोड़ा परेशान हो सकते हैं। वरिष्ठों लोगों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। ऐसे में आपको छोटे से काम में भी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप अचानक नौकरी बदलने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में भी करो या फिर मरो की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए कोई भी निर्णय थोड़ा सोच-समझकर लें।
मीन राशि (Meen Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए होली का दिन काफी मुश्किलें पैदा कर सकता है। एक तरफ इस राशि में सातवें भाव में केतु और चंद्रमा की युति से बालारिष्ट दोष बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर बच्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहेंगे। इसके साथ ही ग्रहण दोष लग्न भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि लग्न राशि में ग्रहण दोष बन रहा है। ऐसे में मीन राशि के जातकों के जीवन में कई मुश्किलें आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही बेकार में नौकरी बदलने के भी योग बन रहे हैं। आप अपने काम से असतुंष्ट हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। थोड़ा मुनाफा हो सकता है। लेकिन अगर सतर्क नहीं रहे, तो घाटा हो सकता है। आपके प्रतिस्पर्धी आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में कुछ मुश्किलें पैदा हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।