Holashtak 2025 Niyam: हिंदू धर्म में होली का पर्व बहुत शुभ माना जाता है, जो देश ही नहीं विदेशों में भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। होली से ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक लगता है। इन आठ दिनों के दौरान किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कामों को करने की मनाही होती है। बता दें कि फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी आज से होलाष्टक आरंभ हो चुके हैं, जो फाल्गुन पूर्णिमा यानी होलिकी दहन के दिन समाप्त होंगे। होलाष्टक काफी कष्टकारी माना जाता है, क्योंकि इन दौरान 8 ग्रह काफी उग्र अवस्था में होते है। ऐसे में उनका दुष्प्रभाव सभी पर पड़ता है, जिससे बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से 8 ग्रह होते हैं उग्र और होलाष्टक के दौरान किन कामों को करने की है मनाही…

होलाष्टक 2025 के दौरान ये ग्रह रहते हैं उग्र

7 से लेकर 13 मार्च 2025 तक होलाष्टक रहेगा और हर एक दिन किसी न किसी ग्रह से संबंधित है। पहले दिन चंद्रमा, दूसरे दिन सूर्य, तीसरे दिन न्यायाधीश शनि, चौथे दिन शुक्र, पांचवें दिन गुरु बृहस्पति, छठे दिन युवराज बुध, सातवें दिन मंगल और आठवें दिन पापी ग्रह राहु उग्र अवस्था में रहते हैं।

होलाष्टक पर उग्र ग्रहों को शांत करने का उपाय

अगर आपकी कुंडली में कोई ग्रह दोष है, जो उसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए कोई न कोई उपाय अवश्य करना चाहिए। इस दौरान ग्रहों से संबंधित चीजों का दान करें। इसके अलावा श्री विष्णु, शिव जी का पूजा करने के साथ ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें और नवग्रह पीड़ादायक स्त्रोत का पाठ करने से लाभ मिलेगा।

होलाष्टक के दौरान न करें ये काम

  • होलाष्टक के दौरान वाहन, प्रॉपर्टी, मकान आदि न खरीदना चाहिए और न ही बुक करना चाहिए।
  • होलाष्टक के दौरान विवाह, मुंडन से लेकर अन्य 16 संस्कारों को  करने की मनाही है।
  • अगर आप नया व्यापार आरंभ करने की सोच रहे हैं, तो होलाष्टक के दौरान बिल्कुल भी न करें। इससे आपको अच्छा मुनाफा नहीं मिलेगा।
  • होलाष्टक के दौरान नवविवाहितों को मायके में ही रहना चाहिए। होलिका दहन के बाद ही ससुराल जाना चाहिए।

मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक