वृषभ राशिफल : आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से अस्वस्थ रहने वाले हैं। संभव है किसी व्यायाम का सहारा लें। आज आप वही काम करने वाले हैं जिससे आपको खुशी मिलेगी। छोटे बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मिथुन राशिफल : सकारात्मक सोच रखने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि घुटने का दर्द परेशान करेगा। पिता का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में स्थिरता बनी रहेगी।
कर्क राशिफल : आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संभव है कोल्ड फीवर पारेशान करे। यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतें। छोटी-मोटी चोट की आशंका है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
सिंह राशिफल : आज आपका मन किसी खास काम में लगने वाला है। छोटे भाई की तरक्की की खबर सुनकर प्रफुल्लित रहेंगे। किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकता है। बच्चों की सेहत कर नजर बनाए रखें।
कन्या राशिफल : सेहत से संबंधित परेशानी दूर होगी। घुटने के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। परिवार में पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। भोजन सही समय पर करें। पत्नी की सेहत में सुधार होगा।
[bc_video video_id=”6012970179001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : आज आप सेहत को लेकर परेशान रहने वाले हैं। किसी वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्राणायाम करें या किसी योग गुरु की शरण में जा सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल : मानसिक उलझन बना रहेगा। बहुत हद तक संभव है पत्नी से किसी प्रकार का कष्ट हो। जो लोग पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं, उन्हें छुटकारा मिलेगा। बच्चों का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है।
धनु राशिफल : खराब स्वास्थ्य को देखते हुए किसी नशीले पदार्थ का सेवन करना छोड़ सकते हैं। आज आपको व्यायाम और भोजन पर अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। जीवनसाथी को सिर दर्द परेशान कर सकता है।
मकर राशिफल : आज तनाव का स्तर कम होगा। बेहतर सस्वास्थ्य के लिए अच्छा और सुपाच्य भोजन करना अच्छा रहेगा। जो लोग पाचन क्रिया से संबंधित परेशानी से जूझ रहे हैं उन्हें इससे छुटकारा मिलेगा।
कुंभ राशिफल : तनाव के स्तर में सकारात्मक बदलाव दिखेगा। घरेलू कारणों से मानसिक कष्ट का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होता नजर आएगा। पेट की समस्या से निजात मिल सकता है।
मीन राशिफल : कंधे दर्द की समस्या परेशान करेगी। ब्लड प्रेशर सामान्य रहने वाला है। माता की सेहत का ख्याल रखें। घर में छोटे बच्चे अचानक बीमार पड़ सकते हैं। जीवनसाथी स्वस्थ रहेंगी।

