Happy Devutthana Ekadashi Wishes Images, SMS, Messages, Quotes, Pics, Wallpapers: देव उठनी एकादशी को प्रबोधनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी के दिन व्रत करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। वैसे तो सभी एकादशी का व्रत करने से भी पापों से मुक्ति मिलती है, लेकिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के एकादशी के व्रत का पुण्य राजसूय यज्ञ के पुण्य प्राप्ति से अधिक माना जाता है। इसलिए इस एकादशी का महत्व अधिक होता है। इस दिन के लिए वैसे तो अनेक कथाएं प्रचलित हैं लेकिन एक मान्यता अनुसार माना जाता है कि आषाढ़ की एकादशी के दिन भगवान विष्णु सहित सभी देवता क्षीरसागर में जाकर सो जाते हैं। इसके साथ जुड़ी मान्यता है कि इन दिनों पूजा-पाठ और दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। किसी तरह का शुभ कार्य जैसे शादी, मुंडन, नामकरण संस्कार आदि नहीं किए जाते हैं। इस दिन के बाद से सभी शुभ कार्यों के लिए दिन शुरु हो जाते हैं, इसलिए इस शुभ दिन की बधाई अपने प्रियजनों को देना चाहते हैं तो इन सुंदर फोटोज, व्हॉट्सऐप और फेसबुक मैसेज द्वारा भेज सकते हैं।

हर घर के आंगन में तुलसी,
तुलसी बड़ी महान है,
जिस घर में ये तुलसी रहती,
वो घर स्वर्ग समान है।
देव उठान की शुभकामनाएं।

गन्ने के मंडप सजाएंगे हम,
विष्णु-तुलसी का विवाह रचाएंगे हम,
आप भी होना खुशियों में शामिल,
एकादशी का पर्व मिलकर मनाएंगे हम।
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं।।

उठो देव हमारे, उठो इष्ट हमारे,
खुशियों से आंगन भर दो,
जितने मित्र-गण रहे सुख-दुख में सहारे।
सभी को देव उठान एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।।