Happy Dev Uthani Ekadashi 2019 Wishes Images, SMS, Messages: आज 19 नवंबर को देवउठनी एकदशी मनाई जा रही है। यह एकादशी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। कहा जाता है आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी के बाद भगवान विष्णु 4 महीने के लिए क्षीर सागर में सोने चले जाते हैं जिसके बाद वह कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन उठते हैं। भगवान विष्णु के सोने के दौरान हिंदू धर्म में कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इसलिए देवउठनी एकादशी के बाद से हिंदू धर्म में शुभ कार्य शुरू होते हैं।
माना जाता है इस एकादशी के दिन व्रत करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस एकादशी को व्रत रखने से राजसूय यज्ञ के पुण्य प्राप्ति होती है। इसलिए इस एकादशी का महत्व अधिक होता है। देव सोने के दौरान किसी तरह का शुभ कार्य जैसे शादी, मुंडन, नामकरण संस्कार आदि नहीं किए जाते हैं। इस दिन के बाद से सभी शुभ कार्यों के लिए दिन शुरु हो जाते हैं। आप इस शुभ दिन की अपने प्रियजनों को इन मैसेज्स के जरिए बधाई दें सकते हैं।
उठो देव हमारे, उठो इष्ट हमारे
खुशियों से आंगन भर दो
जितने मित्र-गण रहे सुख-दुख में सहारे
सभी को देव उठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं
देव उठानी एकादशी के शुभ अवसर पर
भगवान विष्णु आपकी सभी मनोकामनायें पूरी करें।
हर घर के आंगन में तुलसी,
तुलसी बड़ी महान है,
जिस घर में ये तुलसी रहती,
वो घर स्वर्ग समान है।
देव उठान की शुभकामनाएं।