Haldi Ke Totke: हल्दी को बहुत ही गुणकारी माना गया है। साथ ही पूजा- पाठ में भी हल्दी का प्रयोग किया जाता है।  हल्दी एक विशेष प्रकार की औषधी भी है, जिसमें दैवीय गुण पाए जाते हैं। वहीं हल्दी  यह न केवल खाने का जायका बढ़ाती है, बल्कि जीवन में सुख- समृद्धि भी लेकर आती है। वहीं हल्दी का संबंध भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति से माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में हल्दी से जुड़े कुछ ऐसे उपायों का वर्णन मिलता है, जिनको करने से जीवन में संपन्नता आ सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

गुरु दोष होता है खत्म

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु बृहस्पति नकारात्मक या कमजोर स्थित हो तो उस व्यक्ति को पीले धागे में हल्दी को गले में धारण करना चाहिए। साथ ही एक चुटकी पिसी हुई हल्दी को स्नान की बाल्टी में डालकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से गुरु दोष से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही गुरु ग्रह की कृपा आपको मिल सकती है।

फंसा हुआ मिल सकता है धन

अगर काफी प्रयासों के बाद भी आपको फंसा हुआ धन नहीं मिल पा रहा हो तो आप गुरुवार के दिन थोड़े से चावलों को हल्दी से रंग लें और इसे लाल कपड़े में बांध कर अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से अटका हुआ धन वापसी के योग बनेंगे।

अगर आते हों बुरे सपने 

आपको अगर सोते समय बुरे सपने आते हों और आप डर जाते हो तो  हल्दी की एक गांठ पर मौली बांधकर उसे अपने सिरहाने रखकर सो जाएं. ऐसे करने से आपको बुरे सपने नहीं आएंगे।

व्यापार में तरक्की और आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

अगर काफी प्रयासों के बाद भी आर्थिक तंगी से आपको छुटकारा नहीं मिल पा रहा हो तो तो गुरुवार के दिन गणेश भगवान को हल्दी की गांठ की माला अर्पित करें। ऐसा करने से कार्य में आ रही रुकावट दूर होती है। साथ ही कारोबार अच्छा चलता है।

शीघ्र विवाह के लिए

विवाह योग्य उम्र होने के बाद भी विवाह के योग नहीं बन रहे हों तो आप प्रतिदिन बाल्टी में पिसी हुई हल्दी डालकर स्नान करें। ऐसा करने से विवाह के योग जल्दी बनंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल