Hans And Kendra Tirkon Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग बनाते हैं। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 12 साल बाद अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे हंस महापुरुष राजयोग और केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

16 नवंबर से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, 50 साल बाद मंगल की राशि में बनेगा पावरफुल त्रिग्रही योग, अचानक धनलाभ के योग

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बन रहा है। इसलिए साल 2026 में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कोई अवार्ड मिल सकता है। वहीं इस समय आपके नए- नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। इस अवधि में किए गए प्रयास आपको अच्छा लाभ देंगे। वहीं इस समय यात्रा और नए संपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से तुला राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही कोई नया प्रोजेक्ट या व्यवसाय में लाभ मिलेगा। वहीं अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आप आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से आप महत्वपूर्ण फैसले सही समय पर ले पाएंगे। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग इनकम और निवेश के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं नए अवसर मिलेंगे और आप सही निर्णय लेने में समर्थ रहेंगे। वहीं व्यापार या नौकरी में लाभ के संकेत हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बड़े लाभ के रास्ते खुलेंगे। वहीं इस समय निवेश के नए मार्ग बन सकते हैं। वहीं आपके शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

Som Pradosh Vrat 2025: 17 या 18 नवंबर कब है मार्गशीर्ष मास का पहला प्रदोष व्रत? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल