Akhand Samrajya Rajyog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है है। साथ ही ग्रह गोचर करके कई शुभ योग भी बनाते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 22 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिस दिन अक्षय तृतीया का शुभ संयोग भी बना हुआ है। वहीं गुरु के गोचर से अखण्ड साम्राज्य राजयोग भी बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और उन्नति के आसार हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

अखण्ड साम्राज्य राजयोग बनना मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान भाग्य का सहयोग मिलेगा, जिससे करियर में अच्छी उन्नति के योग बनेंगे। साथ ही अगली 1 साल तक आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बनेंगे। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करते हैं, उनके लिए यह समय शानदार रहेगा। वहीं अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए अखण्ड साम्राज्य राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं इस अवधि बच्चों की उन्नति होगी, जिससे देखकर मन प्रसन्न होगा। साथ ही साल 2024 तक आपको पुत्र और पौत्र की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस अवधि में आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध हो सकती है। साथ ही इस दौरान आप जमीन या वाहन भी खरीद सकते हैं और धर्म कर्म के कार्यों में भी आपका मन लगेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

अखण्ड साम्राज्य राजयोग मकर राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस अवधि में आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं और अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

वहीं कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।साथ ही इस अवधि में अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है। इस समय व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल