Jupiter Vakri In Aries: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। साथ ही वह कभी अपने मित्र की राशि में प्रवेश करते हैं तो कभी शत्रु राशि में, आपको बता दें कि गुरु ग्रह ने मेष राशि में गोचर कर लिया है और वह अब वक्री होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशयों के जातकों पर देखने को मिलेगा। मतलब इन राशियों को धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको इस समय भाग्य का साथ मिल सकता है। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आप धर्म कर्म के कार्यों में अधिक रहने वाले हैं। साथ ही आपके तीर्थ यात्रा के योग भी बन रहे हैं। विदेश यात्रा के भी योग हैं। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु ग्रह का वक्री होना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको यह समय अच्छा और सफलता भरा रहेगा। वहीं जो काम आपके रुके थे वो इस अवधि में बनेंगे। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और आपके पारिवारिक जीवन में उन्नति होगी। जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी।
धनु राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों को गुरु बृहस्पति का वक्री होना फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग संतान पाने के इच्छुक है, इसलिए इस समय आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं गुरु आपकी राशि से लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही जो लोग धर्म- कर्म, आध्यात्म, विचारक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। वहीं गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए गुरु ग्रह वक्री होना आपको अत्यंत शुभ रह सकता है। आप लोग एक पुखराज धारण कर सकते हैं, जो आपको लकी साबित हो सकता है।