Jupiter Vakri In Aries: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश-दुनिया के ऊपर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह वक्री होने जा रहे हैं, जिससे विपरीत राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस राजयोग के प्रभाव से धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बनेंगे। मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
विपरीज राजयोग बनने से मीन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर वक्री होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही प्रगति के नए अवसर नजर आ रहे हैं जो आपको आर्थिक उन्नति भी प्रदान कर सकते हैं। वहीं आपको इस समय फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही गुरु ग्रह के इस भाव में गोचर करने से व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। लेकिन इस समय आप पर साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए आपको थोड़ा स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग बनने से किस्मत का साथ मिल सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। इस समय आप धर्म- कर्म के कार्यों में रूचि ले सकते हैं। साथ ही घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। इस समय छात्र पढ़ाई करने के लिए विदेश जा सकते हैं। वहीं नौकरी की तैयारियों में लगें हैं उन्हें अपनी मेहनत में कमी नहीं आने देनी है। उन्हें अपनी मेहनत का फल मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
विपरीत राजयोग का बनना मिथुन राशि के जातकों को आय और लाभ की दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आर्थिक लिहाज से समय काफी अनुकूल रहेगा। परिवार की आय में वृद्धि होगी। वहीं इस अवधि में आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। कारोबारी इस समय कोई व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है।