Jupiter Vakri In Mithun 2025: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को समृद्धि, यश, ज्योतिष, आध्यात्म, सात्विक धन और गुरु का कारक माना जाता है। इसलिे जब भी गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होता है तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति साल के अंंत में मिथुन राशि में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। गुरु ग्रह मिथुन राशि में वक्री होंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन, पद की प्राप्ति और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गुरु बृहस्पति का उल्टी चाल चलना मिथुन राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली से लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ प्राप्त होगा। घर में सुख और समृद्धि का आगमन होगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में उलझे हुए हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। वहीं घर-परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और मन शांत रहेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
देवताओं के गुरु बृहस्पति की उल्टी चाल तुला राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से नवम स्थान पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इस अवधि में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और आपके पारिवारिक जीवन में उन्नति होगी। जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। साथ ही आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से तीसरे और छठे स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको विदेशों से लाभ हो सकता है। साथ ही भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उल्टी चाल चलना करियर और कारोबार के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। साथ ही व्यापार में लाभ मिलेगा और धन लाभ होगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। वहीं नौकरी कर रहे जातकों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा। साथ ही जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें पुरानी अटकी पेमेंट मिलनी शुरू होगी। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।