Jupiter Vakri In Mesh 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह 4 सितंबर को वक्री होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अभी मेष राशि में संचरण कर रहे हैं। वहीं मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और गुरु का मंगल ग्रह के साथ मित्रता का भाव है। इसलिए गुरु ग्रह के वक्री होते ही 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और हर क्षेत्र में कामयाबी के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। वहीं मेहनत करने पर आपको लाभ होगा और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको बोनस और प्रोत्साहन मिल सकता है। साथ ही जो लोग व्यापार करते हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो नौकरी की तलाश में हैं, उनको इस समय अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
गुरु ग्रह का उल्टी चाल चलना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए आपको इस समय गुरु ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होगी। वहीं आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही प्रेम- संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई मजबूत निर्णय लेंगे जो कि सफल साबित होंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों को गुरु ग्रह का वक्री होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से नवम भाव में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपके धन और सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं आय के नए- नए माध्यम बनेंगे। वहीं इस दौरान आपको किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।