Guru Vakri 2023: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को एक सात्विक ग्रह माना गया है। साथ ही गुरु ग्रह  ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक हैं। इसलिए गुरु ग्रह की चाल में जब भी बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में आपको बता दें कि गुरु ग्रह 12 साल बाद मेष राशि में वक्री हुए हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं गुरु ग्रह के वक्री होने का प्रभाव 12 राशियों पर क्या पड़ेगा…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के गोचर कुंडली में गुरु ग्रह लग्न भाव में वक्री हो रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य में भी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही पिता के साथ चल रही अनबन खत्म होगी और उनके सहयोग से आपके कई कार्य इस अवधि में बनेंगे। लेकिन माता की सेहत का ध्यान रखें।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

गुरु ग्रह आपकी राशि से 12वें स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए यह समय छात्रों के लिए अच्छा रहेगा। वो किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों की गोचर कुंडली में गुरु ग्रह इनकम भाव में वक्री होंगे। जिससे आपकी आय में इजाफा हो सकता है। इस अवधि में किए गए निवेश और भौतिक इच्छाओं के बारे में अच्छे सोच विचार कर लें। मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गुरु बृहस्पति आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होंगे। जिससे नौकरीपेशा जातकों का इस अवधि में प्रभाव बढ़ सकता है और अधिकारियों का समर्थन भी मिलेगा। लेकिन व्यापारियों को पार्टनरशिप के काम में घाटा हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों की राशि से गुरु ग्रह भाग्य स्थान में वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही माता की सेहत में सुधार आएगा। छात्रों के लिए समय अनकूल है। लेकिन पिता के साथ अनबन हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गुरु ग्रह की उल्टी चाल आपकी गोचर कुंडली के अष्टम होगी। इसलिए नौकरीपेशा लोगों की कार्यस्थल पर अधिकारियों से अनबन हो सकती है। जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। लेकिन अगर कोई अविवाहित है, तो उनका विवाह हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपको वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही छात्रों को इस अवधि में कुछ नया सीखेंगे। वहीं सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे जातकों के लिए गुरु का वक्री होना शुभ फलदायी साबित होगा। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों की राशि से गुरु ग्रह छठे भाव में वक्री होंगे। जिससे इस समय लव लाइफ में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। लेकिन इस समय आपको माता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए नौकरी पेशा जातकों का इस अवधि में आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन इस समय आपको निवेश सोच- समझकर करना चाहिए। क्योंकि नुकसान के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों की राशि से गुरु बृहस्पति चतुर्थ भाव में वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपकी जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। लेकिन यह समय छात्रों के लिए शुभ साबित हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

गुरु ग्रह का आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और पूजा पाठ करने से मानसिक शांति भी मिलेगी। लेकिन व्यापारियों को इस समय थोड़ा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों की गोचर कुंडली में गुरु ग्रह दूसरे भाव में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाई- बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। साथ ही इस समय फिजूल खर्चे हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। लेकिन इस समय आपको रुका हुआ धन भी प्राप्ति होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल