Gajlaxmi Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होकर शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति ने वक्री होकर गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण किया है, जिससे 3 राशि के जातकों को पर गुरु ग्रह की विशेष कृपा रह सकती है। साथ इन लोगों को करियर और कारोबार में विशेष सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री हुए हैं। साथ ही वह लग्न और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपकी योजनाओं सफल हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का इस समय कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ सकता है। साथ ही इस बीच आपका मुनाफा बढ़ जाएगा। बिजनस में भी आप नए आइडिया पर काम करेंगे। कोई मजबूत निर्णय लेंगे जो कि सफल साबित होंगे। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
गजलक्ष्मी राजयोग का बनना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को कोई पुराना बकाया धन मिल सकता है। आपको व्यवसाय में विशेष लाभ होगा। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही उनका आपको सहयोग प्राप्त होगा। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से छठे और नवम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
गजलक्ष्मी राजयोग का बनना मीन राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में वक्री हुए हैं, इसलिए इस समय आपको संतान की तरक्की से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको प्रेम संबंधों में तरक्की मिल सकती है। वहीं पके धन और सम्मान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आप अपने परिवार की जरूरतों को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। वहीं मीन राशि के छात्र इस समय किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। वहीं आपकी राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इसलिए यह योग आपको अत्यंत शुभ रहेगा। इस समय आप एक पुखराज या सुनहला रत्न पहन सकते हैं, जो आपको लकी साबित हो सकता है।