Guru Uday 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह सबसे बड़े ग्रह हैं और गुरु ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर 18 महीने के आसपास करते हैं। वहीं गुरु ग्रह समय- समय पर उदित और अस्त होते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह जब उदित होते हैं तो सभी मांगलिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लग जाती है। क्योंकि मांगलिक कार्यक्रम में गुरु ग्रह का अहम योगदान होता है। आपको बता दें कि गुरु 27 अप्रैल को मेष राशि में उदित हुए हैं। वहीं गुरु को हमेशा ही लाभकारी ग्रह माना जाता है और गुरु एक सात्विक ग्रह हैं। इसलिए गुरु ग्रह के उदित होते ही महाधन राजयोग बन रहा है। जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए महाधन राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह ने आपकी राशि से लग्न भाव में उदित हुए हैं। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस दौरान आप अपने करियर में पूरी तरह से संतुष्ट नजर आएंगे। साथ ही आपको पदोन्नत मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं काम- कारोबार के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही आर्थिक मोर्चे पर गुरु का उदित होने आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। वहीं बड़े- बड़े लोगों को से आपके संपर्क बन सकते हैं। वहीं जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है और पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ के योग हैं। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

महाधन राजयोग कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में उदित हुए हैं। इसलिए इस समय किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपका करियर काफी अच्छा रहेगा। आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनकी इस दौरान पदोन्नति हो सकती है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता हैं। वहीं कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। लेकिन आप पर शनि देव की साढ़ेसाती चल रही है, तो इस समय सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए शनि देव की पूजा- अर्चना करते रहें।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए महाधन राजयोग धनु राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में उदित हुए हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं इस दौरान आपकी लव लाइफ भी काफी अच्छी रहने वाली है। इस अवधि में आप कुछ नई चीजों के बारे में भी सीखेंगे। साथ ही नौकरपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं गुरु आपके चतुर्थ भाव के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल