Guru Uday 2023: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को अध्यात्म, समृद्धि, संस्कृति, धन और सुख- शांति का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी गुरु की चाल में बदलाव होता है। तो इस सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह मेष राशि में उदित हुए हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको अगला एक साल शुभ फलदाई और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु का उदित होना शुभफलदायी हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में उदय हुए हैं। इसलिए इस समय संतान की कोई तरक्की हो सकती है। साथ ही यदि आपका कोई काम लंबे समय से किसी कारणवश अटका हुआ है तो इस अवधि में वह पूरा हो जाएगा। वहीं गुरु ग्रह की कृपा से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी। आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं इस समय घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं इस अवधि में छात्र किसी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
मेष राशि (Aries Zodiac)
गुरु ग्रह के उदित होने से मेष राशि के जातकों का अगला एक साल आर्थिक और सेहत के मामलों में अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में उदित हुए हैं। इसलिए इस समय आपकी सेहत अच्छी रहेगी। वहीं प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। वहीं अविवाहित लोगों का इस अवधि में विवाह हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको आर्थिक लाभ की संभावनाएं भी अधिक रहने वाली हैं। छात्रों के लिए यह अवधि शानदार रह सकती है। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का काम करते हैं,उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का उदित होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में उदित हुए हैं और वह अगले 1 साल लगभग यही विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सुनहरी सफलता मिल सकती है। वहीं इस अवधि में नया काम शुरू भी कर सकते हैं। मतलब व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं आपकी कार्यकरने की शैली में निखार आएगा और पको बॉस का साथ मिलेगा।