Gajlaxmi Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर उदय और अस्त होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 29 अप्रैल को उदय होने जा रहे हैं। जिससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। वहीं इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में मान- सम्मान, प्रतिष्ठा और धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही 6 अप्रैल से शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में विराजमान हैं, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से भी धनलाभ हो सकता है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
गुरु ग्रह का गोचर तुला राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों में शामिल होने से समाज में आपका सम्मान और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। इस अवधि में कुछ खास लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। वहीं जो छात्र वर्ग हैं, उनके लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है। वह किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं, या कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। वहीं प्रेम- संबंधों में भी आपको सफलता मिल सकती है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
आप लोगों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। साथ ही पारिवारिक माहौल भी अनुकूल बना रहेगा। वहीं आमदनी के नए नए मार्ग बनेंगे और अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आने के योग हैं। वहीं इस नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं।