Guru Uday 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह उदित या राशि परिवर्तन करता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 29 अप्रैल की शाम को उदित (Jupiter Rise In April 2023) होने जा रहे हैं। साथ ही गुरु के उदिय होने से गुरु पुष्य योग का निर्माण भी होने जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनसे जुड़े जातकों को इस अवधि में अच्छा धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु का उदित होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि में ही उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार आएगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। वहीं नौकरी में स्थानांतरण से लाभ होगा। बिजनेस वालों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। आय के नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही जो नौकरपेशा लोग हैं, उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका विवाह पक्का हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

गुरु ग्रह का उदित होना मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 11वें स्थान में उदय होंगे। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही बिजनेस में ज्यादा आर्थिक लाभ अर्जित होगा। वहीं नए लोगों से मुलाकात होगी जो कि लाभकारी सिद्ध होगी। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। साथ ही पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, वो इस समय कर सकते हैं। लाभ के आसार हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उदित होना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही करियर में उत्तम परिवर्तन की स्थिति बन सकती है।

साथ ही जमीन-जायदाद के मामले में भी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं इस समय आपके घर या परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश में यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल