Jupiter Vakri In Mesh 2023: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को वैभव, संपन्नता, समृद्धि, धन, ज्ञान और सुख का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 12 साल बाद उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। मतलब वह अब वक्री होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि जब भी कोई ग्रह वक्री चाल चलता है, उसकी चाल में बहुत तेजी हो जाती है। ऐसे में 3 राशि के जातकों की मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही गुरु कृपा से इनको हर क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
गुरु ग्रह का वक्री होना मेष राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि में गोचर करते हुए वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए 4 सितंबर से अगले 118 दिन आपको शुभ साबित हो सकते हैं। इस अवधि में आपकी लव मैरिज हो सकती है। साथ ही अरेंज मैरिज भी हो सकती है। वहीं शादीशुदा लोगों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आय़ के साधन बढ़ेंगे। साथ ही बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। वहीं काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गुरु ग्रह का उल्टी चाल से चलना मिथुन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपके आय के स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। सुख- साधन बढ़ेंगे। वहीं आपके विवाह के योग्य बनेंगे। साथ ही मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध अच्छे रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का वक्री होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिससे 4 सितंबर से आने वाले 118 दिन शुभ साबित हो सकते हैं। इसलिए करियर में जो अड़चन आ रही थी वो दूर होंगे। वहीं आय़ के साधन बढ़ेंगे। साथ ही मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं मनोकामना की पूर्ति हो सकती है। साथ ही कारोबार में इस बीच आपका मुनाफा बढ़ जाएगा। बिजनस में आप कुछ नए आइडिया पर काम कर सकते हैं।