Guru Pushya Yog 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज गुरु पुष्य योग का निर्माण हुआ है,जो सुबह 05 बजकर 26 मिनट से शाम 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। गुरु पुष्य योग नक्षत्रों के आन पर बनता है। जब गुरुवार के दिन 27 नक्षत्रों में से एक पुष्य नक्षत्र होता है, तो इस योग का निर्माण होता है। इस योग में शुभ काम किए जाते हैं, लेकिन शादी-विवाह की मनाही होती है। आज के दिन सोना, चांदी के साथ कई चीजों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी बीच कुछ ऐसी अशुभ चीजें है जिन्हें आज के दिन बिल्कुल भी खरीदना नहीं चाहिए। जानिए इनके बारे में।

गुरु पुष्य योग पर न खरीदें चीजें

काली रंग की वस्तुएं

गुरु पुष्य योग में कभी भी काले रंग की कोई भी वस्त्र, सैंडल, पर्स सहित अन्य चीजें न खरीदें, क्योंकि यह रंग अशुभता को दर्शाता है।

स्टील न खरीदें

आज के शुभ योग में स्टील से बनी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि यह लोहे का ही एक भाग होता है। इसे गुरु पुष्य योग में घर लाने से शनि दोष लगता है।

शादी से संबंधित सामान

गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन शादी से संबंधित कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि इस दिन ब्रह्मा जी को शाप मिला था। इसी के कारण मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है।

न लाएं कोई बर्तन खाली

अगर आप गुरु पुष्य योग में कोई बर्तन, पात्र आदि खरीद रहे हैं, तो उसमें कुछ न कुछ रखकर ही गर लाएं। कभी भी खाली पात्र लेकर न आएं।

बाथरूम संबंधी सामान

गुरु पुष्य नक्षत्र में शुभ चीजें जैसे सोना, चांदी की चीजें लेना शुभ माना जाता है। इस दिन कभी भी बाथरूम से संबंधी सामान लेकर न आएं। इससे घर में दरिद्रता आती है।

न लाएं ये चीजें

गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन चमड़ा, चीनी, प्लास्टिक के बर्तन, नकली सजाने के सामान आदि नहीं लेना चाहिए।

गुरु पुष्य योग में घर लाएं ये चीजें

गुरु पुष्य नक्षत्र में सोना, चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी से संबंधित चांदी के सिक्का, नारियल, श्री यंत्र, हल्दी आदि लाना शुभ मानते हैं।