Jupiter Vakri In Mesh 2023: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक माना जाता है। इससिए गुरु ग्रह की चाल में जब भी बदलाव होता है। उसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही किसी के लिए यह परिवर्तन शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि 4 सितंबर को गुरु ग्रह उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर गुरु बृहस्पति की कृपा हो सकती है और हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
गुरु ग्रह का वक्री होना मेष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं इस दौरान आप यदि किसी कोई नई योजना की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम और 12 वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप सेविंग करने में कामयाब रहेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों पर भी गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहने वाली है। उन्हें आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलेंगे। वहीं यात्रा के भी योग बन रहे हैं। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
गुरु बृहस्पति का उल्टी चाल से चलना तुला राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह के योग बनेंगे। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है।