Guru Gochar 2025:  वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक होता है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। वहीं गुरु ग्रह धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। आपको बता दें कि साल 2025 में गुरु ग्रह 5 दिसंबर को मिथुन राशि में प्रवेश करके दोबारा वक्री हो जाएंगे और 11 मार्च 2026 तक मिथुन राशि में मार्गी होकर संंचरण करेंगे। ऐसे में गुरु ग्रह के मार्गी होने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आपको पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

2026 में इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, 500 साल बाद शनि और बुध होंगे मार्गी, हर कार्य में सफलता के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपका समाजिक दायरा बढ़ेगा। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्ति हो सकती है। परिवार और सामाजिक जीवन में संतोष रहेगा। आपकी सृजनात्मक योजनाएं और निवेश इस समय लाभप्रद साबित हो सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

गुरु का मार्गी होना वृश्चिक राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव पर मार्गी होंगे। साथ ही वह आपकी राशि से धन और पंचंम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जो दंपत्ति संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं मित्रों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। साथ ही  इस अवधि में शिक्षा या कौशल विकास के क्षेत्र में भी प्रगति संभव है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु ग्रह का सीधी चाल चलना सिंह राशि के लोगों को इनकम और निवेश से लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। साथ ही इस अवधि में किए गए प्रयास आपको अच्छा लाभ देंगे। वहीं इस समय यात्रा और नए संपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। इस अवधि में शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

2026 में इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, 500 साल बाद शनि और बुध होंगे मार्गी, हर कार्य में सफलता के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल