Guru Mangal Rajyog: ग्रहों के लिहाज से अक्टूबर का महीना बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने दो बड़े ग्रह गुरु और मंगल मिलकर शुभ राजयोग का निर्माण करेंगे। इस महीने गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करके हंस राजयोग बनाएंगे, वहीं मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करके रुचक राजयोग बनाएंगे। इन दोनों राजयोगों का असर सभी राशि वाले जातकों पर पड़ेगा। लेकिन इन 3 राशि वालों के लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं, इन दो राजयोगों के बनने से किन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वाले जातकों के लिए अक्टूबर का महीना खुशियों से भरा रहेगा। मंगल और गुरु का शुभ योग आपके पारिवारिक जीवन में शांति और सौहार्द लेकर आएगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाहन या मकान खरीदने की संभावना भी बन रही है। नए लोगों से मुलाकात होगी और उनसे लाभ मिलने के योग बनेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा जिससे घर में प्रसन्नता रहेगी। वहीं, विद्यार्थियों को इस समय सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए समय शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी धन की स्थिति भी बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। पैतृक कारोबार से लाभ मिलने के योग हैं। जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए अक्टूबर का समय उत्तम है। इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी और नए अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के लिए अक्तूबर का महीना बेहद शुभ रहेगा क्योंकि गुरु का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। वहीं मंगल पंचम भाव में रहेंगे। इस समय आपका आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति दोनों बढ़ेंगे। करियर में उन्नति के योग हैं, पदोन्नति भी संभव है। जीवन के कई जटिल मामले सुलझ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा है, खासकर शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद सकारात्मक रहेगा। इस दौरान आपकी धार्मिक रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। गुरु पंचम भाव में रहेंगे जिससे प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। धन में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे थे, उन्हें इस महीने सफलता मिल सकती है। परिवार और प्रेम जीवन दोनों में सुख की अनुभूति होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।