Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 13 सिंतबर को मंगल ग्रह ने तुला राशि में गोचर कर लिया है और वह गुरु के साथ नवपंचम राजयोग बना रहे हैं। क्योंकि यह एक- दूसरे से पंचम और नवम भाव पर मौजूद हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

50 साल बाद त्रिग्रही योग बनने से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, शुक्र और सूर्य देव की रहेगी असीम कृपा, आकस्मिक धनलाभ के योग

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु और मंगल एक दूसरे से नवपंचम हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही छात्रों को विदेश में जाकर पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है। वहीं ऐसे में आप अपने समय का पूरा आनंद लेंगे और आपको कई अच्छे अवसर भी मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होने की संभावनाएं हैं। साथ ही आपके वैवाहिक संबंध अच्छे होंगे। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

नवपंचम राजयोग बनना कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से गुरु दशम भाव पर तो वही मंगल ग्रह धन भाव पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपके सुख- साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वही नौकरीपेशा लोगों को काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे धनलाभ होगा। सामाजिक दायरे में भी वृद्धि होगी। जिससे आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत पर आपके वरिष्ठों की नज़र रहेगी और वे आपके प्रयासों को पहचानेंगे और उनकी सराहना करेंगे। साथ ही पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोच कुंडली में गुरु सप्तम भाव पर तो वहीं मंगल ग्रह इनकम भाव पर स्थित हैं। वहीं मंगल की दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है। साथ ही गुरु की दृष्टि पंंचम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आप अगर छात्र हैं तो आप किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।  

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल