Jupiter Transit In Aries: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अपनी शुभ दृष्टि राशियों पर डालते हैं। जिससे कुछ राशियों को यह प्रभाव शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति शुभ नवम दृष्टि डाल रहे हैं और वह मेष राशि में भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही मेष राशि से नवम राशि धनु है और धनु राशि पर गुरु बृहस्पति का ही आधिपत्य है, जिससे 3 राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
गुरु बृहस्पति की नवम दृष्टि मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि मेष रशि से नवम धनु राशि पड़ती है और स्थान होता है भाग्य का। इसलिए आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके रुके हुए काम बनेंगे। साथ ही इस समय आप यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं यह समय प्रतियोगी छात्रों के लिए शुभ साबित हो सकता है। वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही इस समय आप मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए देवगुरु की नवम दृष्टि लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में गुरु ग्रह की दृष्टि सप्तम भाव पर रही है। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही इस दौरान आपको साझेदारी के काम में लाभ हो सकता है या आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं। वहीं जो अविवाहित लोग हैं, उनको रिश्ता का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों से संबंध बनेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
देवगुरु की नवम दृष्टि सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि एक तो गुरु ग्रह की सूर्य देव के साथ मित्रता है। साथ ही भाग्य स्थान पर देवगुरु विराजमान हैं। वहीं इनकी दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको संंतान सुख मिल सकता है। साथ ही संंतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं जो लोग विचारक, कथा वाचक, ज्योतिषी या धर्म- कर्म के काम से जुड़े हुए हैं, उनको इस अवधि में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपका भाग्योदय भी हो सकता है।