Guru Gochar In Meen: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव पृथ्वी और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अभी अपनी स्वराशि मीन में गोचर कर रहे हैं और वह 22 तारीख को मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। साथ ही सूर्य ग्रह मेष राशि में 14 अप्रैल को प्रवेश करेंगे। जिससे मीन राशि में गुरु ग्रह अकेले रह जाएंगे। इसलिए वह मीन राशि में रहते हैं हुए इन राशियों की किस्मत चमका सकते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

गुरु ग्रह का मीन में गोचर आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी राशि के स्वामी शुक्र भी अपनी ही राशि में भ्रमण कर रहे हैं। आकस्मिक धनलाभ के भी योग हैं। साथ ही निवेश से लाभ होगा। वहीं कर्म क्षेत्र पर शनि देव हैं और लाभ स्थान पर देवगुरु बृहस्पति चल रहे हैं। इसलिए करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह मीन में भ्रमण लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह लाभ स्थान पर विराजमान हैं। साथ ही देवगुरु ने हंस नाम का राजयोग बनाया है। इसलिए धनलाभ के योग हैं। साथ ही जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों की कोई नई डील फाइनल हो सकती है। जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं छात्रों के लिए यह समय शानदार सिद्ध हो सकता है। किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

देवगुरु बृहस्पति का मीन राशि में संचरण कर्क राशि के जातकों को फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपके भाग्य स्थान पर गुरु और लाभ स्थान पर शुक्र देव हैं। इसलिए व्यापारियों के लिए अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग बीमार चल रहे थे, उनको रोग से मुक्ति मिल सकती है। वहीं जो लोग वकील, शिक्षा, कंसल्टेंसी, शिक्षक, कथाकार, योगा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनको यह समय लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से जुड़े हुए हैं, उनको लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का मीन में भ्रमण शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही संतान की ओर से धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही प्रतियोगी छात्र किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं या किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल