Guru Gochar In Bharani Nakshatra: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अश्वनी नक्षत्र से निकलकर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें राहु भी अश्वनी नक्षत्र में स्थित हैं। जिससे अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ रहा था। लेकिन गुरु के भरणी नक्षत्र में प्रवेश से 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से लग्न भाव में गुरु और राहु की युति बनी हुई थी। इसलिए आपकी सेहत में सुधार आएगा। वहीं काम- कारोबार में सफलता मिलेगी। साथ ही धनलाभ के भी योग बनेंगे। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान आप अपने परिवार के लिए काफी कुछ करने के लिए बहुत ही जरूरी फैसले ले सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु और गुरु की युति आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में बन रही है। इसलिए जो व्यापारी हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही संतान सुख की वृद्धि होगी। वहीं मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। वहीं इस समय आप वाहन और कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही व्यापारियों को लाभ हासिल हो सकता है। साथ ही कुछ नए लोगों से मिलना भी होगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु और राहु की युति आपकी राशि से दशम भाव में बन रही है। इसलिए जो काम आपके नहीं बन रहे थे, वो बनने लगेंगे। साथ ही धनलाभ होगा। वहीं सेहत भी अच्छी रहेगी। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपका व्यापार दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करेगा। साथ ही आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल