Panch Grah Yog: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके त्रिग्रही और पंचग्रही योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह ग्रह 22 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे पंचग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग मेष राशि में बनेगा। दरअसल मेष राशि में 5 ग्रहों सूर्य, गुरु, बुध, राहु और यूरेनस का अनोखा संयोग बनेगा। वहीं इस दिन चंद्रमा और शुक्र दोनों वृष राशि में होकर बेहद शुभ फलदायी स्थिति में होंगे। इसलिए यह समय 3 राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए पंचग्रही योग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है।आपकी राशि के स्वामी राशि से ग्यारहवें घर में शुक्र के साथ होंगे। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापारियों को इस समय ऑर्डर आने धनलाभ हो सकता है। लेकिन आप पर इस समय आप पर शनि की ढैय्या चल रही है, इसलिए आपको शनि देव की पूजा- अर्चना करनी चाहिए।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
पंचग्रही योग आप लोगों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि पंचग्रही आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, तो शुभ साबित हो सकती है। वहीं आपको धर या परिवार में इस समय धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। सूर्य अक्षय तृतीया पर अपनी उच्च राशि मेष में होकर राशि से पांचवें संचार करेंगे। इसलिए समाज और परिवार में आपका प्रभाव बढेगा। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए पंंचग्रही योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रही है। इसिलए इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपकी राशि पर चंद्रमा और शुक्र की शुभ दृष्टि होने से कारोबार में भी आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।