Jupiter Transit In Cancer: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि समृद्धि के कारक गुरु बृहस्पति 18 अक्टूबर को अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग बनेगा। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों को देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिसकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

21 सितंबर से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, 100 साल बाद बुध की राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के आसार

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना कर्क राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में संचऱण करेंगे। साथ ही वह 12वें और छठे स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आप सेविंग करने में कामयाब होंगे। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की होगी और पद व प्रभाव में भी अच्छी वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही युवाओं की लक्ष्य प्राप्ति की राह आसान होगी और समाज में एक नई पहचान मिलेगी। साथ ही कमाई के नए रास्ते खुलने से नौकरी कर रहे जातकों को धन संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम और दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक खुशनुमा रहेगा। वहीं काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती हैष 

मीन राशि (Pisces Zodiac) 

आप लोगों को केंद्र त्रिकोण राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम स्थान संचऱण करने जा रहे हैं। साथ ही वह लग्न और दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं लव लाइफ में आ रही दिक्कत कम हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे आप अच्छी संतुष्टि महसूस करेंगे। साथ ही आपको इस समय आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं जो विवाहित लोग संतान के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।

12 घंटे बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे बुध के घर में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, खुलेंगे किस्मत के नए द्वार

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल