Jupiter Transit In Cancer: वैदिक पंचांग के अनुसार पर्व और त्योहारों पर राजयोग और शुभ योग का संयोग बनता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Kanya Pujan 2025 Date: कब है महाअष्टमी और नवमी? जानें तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और सामग्री

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं  नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। वहीं व्यापार करने वालों को बेहतर लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं धन की बचत करने में सफलता मिलेगी, जिससे जमा पूंजी बढ़ेगी। साथ ही निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली से धन भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही युवाओं की लक्ष्य प्राप्ति की राह आसान होगी और समाज में एक नई पहचान मिलेगी। वहीं कारोबार में बड़े सौदे और लाभ के योग हैं। साथ ही जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे इस समय पूरे होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा सौदा हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra Zodiac)

केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से तुला राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती  है। वहीं कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही संपत्ति तथा वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नई व्यवसायिक डील कर सकते हैं।

October 2025 Horoscope : अक्टूबर में हंस और रूचक समेत बनेंगे 3 राजयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल