Jupiters Atichari State 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2025 में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा हैं। जिसमें गुरु ग्रह का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह नए साल 2025 में 14 मई को मिथुन राशि में संचार करेंगे और यहां अतिचारी चाल से चलते हुए मिथुन राशि से 18 अक्टूबर को कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे, फिर 11 नवंबर को वक्री होकर वापस 5 दिसंबर को मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। गुरु अतिचारी अवस्था में 3 गुणा अधित तेजी के साथ चाल चलेंगे। ऐसे में गुरु ग्रह की अतिचारी चाल से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का अतिचारी चाल चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही व्यापारियों को व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आय वृद्धि का योग बन रहा है। हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ पार्टनर का साथ मिल सकेगा। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
गुरु ग्रह का अतिचारी चाल चलना वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति पहले से सही होगी। सेहत अच्छी रहेगी। ज्यादा सोच विचार न करें। मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। साथ ही इस अवधि में व्यापारियोंं को उधार धन मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का अतिचारी चाल चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं करियर में सफलता मिलेगी। गुरु का अतिचारी होना नौकरीपेशा के लिए उत्तम साबित होगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही इस दौरान आपको निवेश लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।