Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति ने मार्च 2023 मतलब इन साल मेष राशि में गोचर किया है और वह 2024 मई को वृष राशि में गोचर करेंगे। क्योंकि गुरु ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग 13 महीने का समय लगाते हैं। ऐसे में अगली साल गुरु के गोचर के प्रभाव से 3 राशि के जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं, साथ ही गुरु कृपा से सभी कामों में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु ग्रह का वृष राशि में गोचर आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। साथ ही वह पंचम और अष्टम भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो नौकरी पेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। वहीं संतान की भी इस अवधि में तरक्की हो सकती है। साथ ही जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जॉब मिल सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों को गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही वहीं जो काम आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं योजनाओं में सफलता मिलेगी। कार्यों की सिद्धि होगी। इस समय आप काम- कारोबार के सिललिसे से देश, विदेश की यात्राएं करेंगे। साथ ही इस समय आपकी रूचि आध्यात्म की ओर बढ़ेगी। वहीं  आपके जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

गुरु ग्रह का गोचर मेष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन स्थान पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। निवेश से लाभ होगा। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव आएगा, जिससे लोग इंंप्रेस होंगे। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से छठे और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग भी करेंगे। साथ ही कोई कर्जा अगर आप पर चल रहा है, तो आपको उससे मुक्ति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल