Jupiter Transit 2024 : वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह का गोचर बेहद अहम माना जाता है। वहीं आपको बता दें कि गुरु ग्रह अभी मेष राशि में भ्रमण कर रहे हैं और वह साल 1 मई 2024 तक मेष में ही भ्रमण करेंगे। ऐसे में गुरु ग्रह साल के पहले 4 महीने में अपनी पंचम दृष्टि से सिंह राशि को देखेंगे, जबकि सप्तम दृष्टि से तुला राशि पर दृष्टिपात करेंगे और अपनी नवम दृष्टि से अपनी स्वराशि धनु को देखेंगे। गुरु बृहस्पति की यह दृष्टियांं बेहद अहम मानी जा रहे हैं। साथ ही गुरु ग्रह के संचरण का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलने से आपके लिए लाभ और उन्नति के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं आपकी आय इस दौरान काफी अच्छी रहने वाली है। साथ ही आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, तो बेहद शुभ साबित होगी। वहीं आपको वाहन और संपत्ति का सुख मिलेगा। साथ ही आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। लाभ के योग हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु ग्रह का मेष राशि में गोचर सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्तम का साथ मिलेगा। साथ ही  इस राशि के जो लोग उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं यह अवधि उनके पक्ष में रहने वाली है। करियर में भी आपको एक के बाद एक सफलता मिलेगी। वहीं आपके घर या परिवार मे कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से य़ात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का संचरण लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए  इस दौरान आपकी जान पहचान उच्च प्रतिष्ठित लोगों से देखने को मिलेगी। आपके लिए इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। वहीं आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। साथ ही  भाग्य का साथ मिलने से आपके लिए उन्नति के द्वार खुलेंगे। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024