Jul 08, 2025

सावन में भूलकर भी न पहनें इन 3 रंगों के कपड़े, अशुभ होता है

Vivek Yadav

सावन के महीने में महादेव की पूजा अर्चना के साथ ही रंगों का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।

सावन के महीना हरियाली का भी महीना होता है। इस मास में पेड़ों पर नए पत्ते आते हैं और हर ओर हरियाली नजर आती है।

ऐसे में सावन के महीने में हरा रंग को बेहद शुभ माना गया है। लेकिन कई ऐसे रंग हैं जिन्हें अशुभ माना जाता है।

1- काला रंग

सावन के महीने में काले रंग के कपड़े भूलकर भी नहीं पहनने चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।

2- भूरा रंग

सावन के महीने में पूजा के दौरान भूरा रंग भी वर्जित है। ऐसे में इस रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ये अशुभता का प्रतीक माना जाता है।

3- खाकी रंग

महादेव की पूजा के दौरान खारी रंग के भी कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसे भी अशुभ माना जाता है।

सावन में हरा के अलावा नारंगी, लाल, पीला और गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है।

इसके अलावा हल्के रंग के कपड़े ज्यादा शुभ माने जाते हैं।

बिना चीनी के भी मिलेगी मीठी चाय, जानिए 7 हेल्दी और आसान उपाय