Jupiter Vakri In Mesh: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को समृद्धि, ज्ञान, आध्यात्म, धन, वैभव और गुरु का कारक माना जाता है। साथ ही गुरु ग्रह मीन और धनु राशि के स्वामी हैं और यह लगभग 13 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह ने मार्च में मेष राशि में गोचर किया था। साथ ही वह 4 सितंबर को वक्री हुए हैं और वह 31 दिसंबर को मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के लोगों पर गुरु ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इनको इस दौरान आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें भाव के स्वामी होकर लग्न भाव में विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही उलझन कम होंगी और स्वास्थ्य में भी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मानसिक शांति मिलेगी। वहीं जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आप सेविंग करने में भी कामयाब रहेंगे। गुरु की कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

गुरु ग्रह का वक्री होना मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम और दशम स्थान के स्वामी होकर इनकम भाव पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में किए गए निवेश और भौतिक इच्छाओं के बारे में अच्छे सोच विचार कर लें। वहीं इस समय सोची हुई कोई योजना सफल हो सकती है। साथ ही इस दौरान विदेश जाकर पढाई करने वाले छात्रों की इच्छा पूरी होगी। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ हो सकता है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों का इस अवधि में प्रभाव बढ़ सकता है और अधिकारियों का समर्थन भी मिलेगा। साथ ही जो लोग खान- पान, अनाज, होटल या दूध-दही का व्यापार करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपको कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल