Jupiter Vakri In Mesh 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार देवताओं के गुरु बृहस्पति मंगल के स्वामित्व वाली राशि में 4 सितंबर की शाम को वक्री होने जा रहे हैं। गुरु मेष राशि में 12 साल बाद वक्री होंगे। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनको गुरु ग्रह के वक्री होने से हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

प लोगों को गुरु ग्रह का वक्री होना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही संतान से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं अगर आप छात्र हैं तो आप किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही  इस दौरान आप यदि किसी कोई नई योजना की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वहीं इस अवधि में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपका मान- सम्मान बढ़ेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मेष राशि (Aries Zodiac)

गुरु बृहस्पति का वक्री होना मेष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि में ही वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके कार्य करने की शैली में निखार आएगा। इस समय आपको करियर में काफी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। साथ ही  नौकरीपेशा लोगों को भी कामयाबी हासिल होंगी। वहीं इस समय आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से 12वें और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप यात्राएं करेंगे, जो शुभ साबित होंगी। साथ ही इस समय आप सेविंंग करने में सफल होंगे।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उल्टी चाल से चलना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे करियर और कारोबार का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपको करियर में काफी अच्छे मौके मिलने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी कामयाबी हासिल होंगी। वहीं अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको इस अवधि में अच्छा धनलाभ होगा। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी ज्यादा बेहतर रहेगी। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध और मजबूत होंगे। वहीं इस समय आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। आप विदेश या छोटी- बड़ी यात्राएं भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल