Jupiter Vakri In Mesh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चिक अवधि में वक्री और मार्गी होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि समृद्धि और ज्ञान के कारक गुरु ग्रह 4 सितंबर को वक्री हुए हैं और 31 दिसंबर तक वक्री अवस्था में रहेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को गुरु के आशीर्वाद से हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह वक्री होना लाभकारक साबित हो सकता है क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में वक्री हुए हैं। जिससे इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप धार्मिक और मागंलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं करियर और बिजनेस में नए मौके मिलेंगे और धन संबंधी मामलों में विशेष लाभ होगा। वहीं परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे और आपके जीवन में सकारात्‍मक बदलाव होंगे। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैंं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गुरु ग्रह का वक्री होना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में वक्री हुए हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही जो लोग संतान के इच्छुक हैं, उनको गुरु ग्रह के आशीर्वाद से संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पके लिए धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं और रुके कार्य संपन्‍न होने से मन में प्रसन्‍नता बनी रहेगी। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। साथ ही आपके भाग्‍य में वृद्धि होने से आपको धन दौलत की कमी कभी नहीं होगी। नौकरी से जुड़े कुछ नए प्रस्‍ताव आपको प्राप्‍त हो सकते हैं। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल