Guru Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह सबसे बड़े ग्रह हैं और वह धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह सुख, वैभव, धन, संतान, विवाह, वैवाहिक जीवन आदि के कारक ग्रह हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 22 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। गुरु का यह परिवर्तन 12 साल बाद हो रहा है। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको गुरु के गोचर करते ही किस्मत चमक सकती है…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु ग्रह का गोचर सिंह राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपके भाग्य स्थान में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही  धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थानों पर तीर्थाटन करने का योग बनेगा। वहीं इस समय छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं। वहीं इस दौरान करियर में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही अधिकारियों का कार्यस्थल पर सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आपको इस समय पिता का भी सहयोग प्राप्त होगा।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों को देवगुरु बृहस्पति का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यस्थल पर आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही इस दौरान जीवन के ज्यादातर क्षेत्रों में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गुरु का मेष राशि में गोचर कन्या राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि अष्टम भाव में विराजमान हैं और वह चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी और सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं इस समय आपको भौतिक सुखों की भी प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई प्रापर्टी और वाहन भी खरीद सकते हैं। साथ ही आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा और आप धन का संचय भी कर पाएंंगे। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं, जिससे अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही कारोबारियों को यह समय अच्छा साबित होगा व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी और कुछ ऐसे व्यक्ति से संपर्क होगा, जो आपके लिए बड़ा लाभकारी सिद्ध हो सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं, लाभ के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल