Guru Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवताओं के गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन करने से हर राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा या फिर बुरा प्रभाव पड़ता है। गुरु बृहस्पति सुख, सौभाग्य, यश, वैभव, धन और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। ऐसे में जिन राशियों की कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है, तो उन्होंने सौभाग्य, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को सुबह 03 बजकर 33 मिनट पर अश्विनी नक्षत्र के प्रथम भाव में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 21 जून 2023 की दोपहर 01 बजकर 19 मिनट तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। गुरु के अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करने से कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। आइए जानते हैं कु गुरु के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों की चमक सकती हैं किस्मत।
मेष राशि
इस राशि में देवताओं के गुरु बृहस्पति पांचवें भाव में होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। हालांकि, केतु के नक्षत्र में गुरु होने के कारण वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी परेशानी हो सकती है।
मिथुन राशि
इस राशि में गुरु बृहस्पति ग्यारहवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में सफलता हासिल हो सकती है। करियर में भी तरक्की हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए महत्वपूर्ण काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है।
धनु राशि
इस राशि के लिए गुरु का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करना फलदायी साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। वहीं, व्यापार में भी मुनाफा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है।
मकर राशि
इस राशि में गुरु की दृष्टि बारहवें भाव में पड़ रही है। ऐसे में अश्विनी नक्षत्र पर गुरु का प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि को नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। इसके साथ ही आपके काम की प्रशंसा भी हो सकती है। लंबे समय से रुके कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सकते हैं।