Guru Gochar 2023: ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह सबसे बड़े ग्रह हैं और अगर चाल की बात करें तो गुरु ग्रह 18 महीने में लगभग एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह ने 22 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर लिया है और वह यहां मई 2024 तक रहेंगे। इस बीच में गुरु ग्रह 3 राशि के जातकों का भाग्योदय और तरक्की के योग बना रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम स्थान में भ्रमण कर रहे हैं और वह तीसरे और 6वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही अगर आपका कोई कोर्च- कचहरी में मुकदमा चल रहा था, तो उसमें भी आपको विजय मिल सकती है। वहीं इस दौरान जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं इस बीच आपको विदेशों से लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा का भी योग हैं। इस बीच नौकरपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योकं गुरु ग्रह ने आपकी राशि से दशम स्थान में भ्रमण किया है। वहीं गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली में छठे और नवम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही 2024 तक आपक अच्छी सेविंग कर सकते हैं। आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। जो लोग व्यापारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपको धनार्जन करने के भी कई शुभ और अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस समय आप आध्यात्म से भी जुड़ सकते हैं। लेकिन आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में गोचर किया है और मई 2024 तक यही विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही यह अवधि आपके लिए संपत्ति खरीदने के मामले में काफी अच्छी साबित होगी। साथ ही यात्राओं से लाभ होगा।
वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई पूरी करना चाह रहे थे, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं इतना ही नहीं आपको अपनी संतान की तरफ से भी कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके प्रेम जीवन के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साथ ही इस अवधि में जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है।