Guru Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को देवताओं का गुरु कहा जाता है। साथ ही गुरु ग्रह लगभग 13 महीने में अपनी चाल बदलते हैं और बीच- बीच में नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अभी आर्द्रा नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं और वह रक्षाबंधन के बाद 13 अगस्त को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करेंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
297 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
गुरु बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। इस दौरान आपको मानसिक सुकून मिलेगा। साथ ही आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं व्यवसाय में नए पार्टनर्स के साथ काम करने के मौके मिलेंगे और पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। से लाभ होने के साथ ही संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। साथ ही इस सयम आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें:
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आप लोकप्रिय रहेंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही साझेदारी के व्यवसाय में बड़ा मुनाफा हो सकता है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। अवसरों को पहचानें और अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं इस समय आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय़ में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही आय़ के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं नौकरी कर रहे जातकों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। साथ ही आप अपने करियर को लेकर सीरियस होंगे। साथ ही इस अवधि में व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे अच्छा धनलाभ होगा। वहीं आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा।