Guru Planet Budh And Shani Dev Vakri: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी चाल में परिवर्तन करके वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल और न्याय प्रदाता शनि देव और व्यापार के दाता बुध देव और समृद्धि के दाता गुरु बृहस्पति वक्री हो गए हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशि के जातक ऐसे हैं,  जिनको इस समय शनि, गुरु और बुध देव का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। साथ ही इनको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गुरु, शनि और बुध ग्रह का वक्री होना धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और पूजा पाठ करने से मानसिक शांति भी मिलेगी। वहीं आप इस समय यात्राएं भी कर सकते हैं, तो आपको शुभ साबित हो सकती हैं। वहीं इस समय आपका पारिवारिक जनों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। लेकिन इस समय आपक माता की सेहत का ध्य़ान रखना चाहिए।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु, शनि और बुध ग्रह का उल्टी चाल से चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं आपको जूनियर और सीनियर का सहयोग मिल सकता है। वहीं किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको इस समय नौकरी के नए अवसर मिल सकता है। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गुरु, शनि और बुध ग्रह का वक्री होना कन्या राशि के जातकों को आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव आएगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही जो काम रुके हुए थे वो बन सकते हैं। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल