Navpancham Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य के राशि परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के जीवन पर जरूर पड़ता है। बता दें कि इस समय  ग्रहों के राजा सूर्यदेव गुरु की राशि धनु राशि में विराजमान है। वहीं दूसरी ओर देवताओं के गुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि मेष राशि में मार्गी अवस्था में मौजूद है। ऐसे में सूर्य और गुरु त्रिकोण अवस्था में है जिसके कारण ‘नवपंचम राजयोग’ का निर्माण हो रहा है। बता दें कि ऐसा संयोग करीब 12 साल के बाद बना है। दरअसल, गुरु को एक राशि में दोबारा आने में पूरा 12 साल का वक्त लगता है। नवपंचम राजयोग को काफी शुभ योगों में एक माना जाता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में गुरु पहले भाव में और सूर्य नौवें भाव में विराजमान है। ऐसे में नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार है। लंबे समय से रुकी डील अब हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलने वाला है। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के पूरे आसार है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए भी ये राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। उच्च शिक्षा पाने का भी सपना पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। मिलजुल कर काम करेंगे। ऐसे में सफलता हासिल हो सकती है। दोस्तों के साथ किसी पार्टी या फिर ट्रिप में जा सकते हैं। व्यापारियों को भी खूब मुनाफा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नई डील साइन हो सकती है। इसके साथ ही सट्टेबाजी या फिर शेयर में पैसा लगाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों पर भी अनुकूल असर डालेगा। परिवार के साथ यादगार पल बीतेगे। इसके साथ ही माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। काम के सिलसिले में कोई यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही वरिष्ट लोगों के सहयोग से कई क्षेत्रों पर सफलता हासिल हो सकती है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024