Guru And Shani Vakri: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बाद दें कि 30 साल न्याय और कर्मफल दाता शनि और समृद्धि, ज्ञान के कारक गुरु ग्रह वक्री हुए हैं और उल्टी चाल से ही चल रहे हैं। ऐसे में इनके वक्री होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय नई नौकरी और कारोबार में लाभ के अवसर दिख रहे हैं। साथ ही इन लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और गुरु देव का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर और गुरु ग्रह चतुर्थ भाव पर वक्र हुए हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर धन की प्राप्ति होती रहेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ सकता है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस समय कारोबारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी या जमीन जायदाद से जुड़ा व्यापार करते हैं, उनके लिए समय समय शानदार रह सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और गुरु देव का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर और गुरु ग्रह चतुर्थ भाव पर वक्र हुए हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर धन की प्राप्ति होती रहेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ सकता है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस समय कारोबारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी या जमीन जायदाद से जुड़ा व्यापार करते हैं, उनके लिए समय समय शानदार रह सकता है। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और गुरु ग्रह का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह आपकी राशि से नवम भाव तो गुरु ग्रह इनकम भाव में वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको कोई धार्मिक या काम- कोरोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं अगर आप प्रतियोगी छात्र हैं, तो आपको इस समय परीक्षा में सफलता मिल सकती है।