Guru And Shani Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु और शनि देव दिवाली बाद मार्गी होने जा रहे हैं। जिसमें 4 नवंबर को शनि देव मार्गी होंंगे, तो वहीं गुरु बृहस्पति 31 दिसंबर को मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगोंं को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगोंं के लिए गुरु और शनि देव का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव पर तो वहीं गुरु ग्रह लग्न में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही किसी पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं व्‍यापार में धन लाभ होगा और अधूरी योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। आपके धन-धान्‍य में बढ़ोत्‍तरी होगी। साथ ही इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जीवनसाथी की इस समय तरक्की हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

गुरु और शनि देव का मार्गी होना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान तो वहीं गुरु ग्रह 11वें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में इजाफा होगा। साथ ही काफी समय से जो काम अधूर पड़े थे वे पूरे होने की उम्‍मीद है। वहीं आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप इस वक्‍त कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए यह शुभ काल है। आगे चलकर आपको बेहतर परिणाम प्राप्‍त होंगे। साथ ही इस अवधि में देश- विदेश की यात्रा के योग बनेंगे। वहीं जो लोग एस्पोर्ट और इंपोर्ट, शेयर बाजार, मीडिया का बिजनेस करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और शनि देव का सीधी चाल से चलना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम तो वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और इस बीच जीवनसाथी के साथ सामंजस्‍य और बढ़ेगा। वहीं पार्टनर की सलाह से जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय साझेदारी के काम में भी सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही बिजनस में आपको बेहतर मुनाफा हासिल होगा और निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय काफी शुभ फल देने वाला है। कारोबार में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल