Kedar Yog In Kundli: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही कुछ ऐसे ग्रह कुछ ऐसे दुर्लभ योग बनाते हैं, जो सालों बाद बनते हैं। आपको बता दें कि यह योग 23 अप्रैल से बनेगा। यह योग तब बनता है जब जन्मकुंडली के 4 भावों में 7 ग्रह स्थित हो जाएं। तो केदार योग बनता है। इसलिए इस योग का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए केदार राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के लग्न, बारह, नवम और 11वें भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपके घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के यात्रा कर सकते हैं। साथ ही यह समय छात्रों के लिए शुभ साबित हो सकता है। मतलब वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। लेकिन इस समय आपके कुछ फिजूल खर्चे बढ़ सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

केदार राजयोग धनु राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको माता का सुख प्राप्त होगा। वहीं आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। साथ ही आपको भाई- बहनों का सुख प्राप्त होगा। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए केदार राजयोग बनना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपके धन, सुख, पंचम और छठे भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी का क्रय- विक्रय कर सकते हैं।

साथ ही इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं इस अवधि में आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल