Rahu Gochar in Meen 2023: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक 30 अक्टूबर को गुरु चांडाल अशुभ योग समाप्त होने जा रहा है। क्योंकि राहु ग्रह 30 अक्टूबर को गोचर करने जा रहे हैं। मतलब राहु ग्रह मेष से निकलकर मीन राशि में संचरण करेंगे। जिससे गुरु चांडाल योग खत्म होगा। ऐसे में इस योग के खत्म होने से 3 राशि के लोगोंं की किस्मत चमक सकती है। अगले 6 महीने शानदार रहने वाले हैं। साथ ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है, आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

गुरु चांडाल योग समाप्त होने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि में ही बन रहा था। इसलिए जो वैहाहिक जीवन में समस्याएं आ रही थी, उनसे निजात मिलेगी। सेहत में भी सुधार होगा। वहीं आपको सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। वहीं जो लोग कारोबारी हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु चांडाल योग का समाप्त होना मंगलकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम भाव में बन रहा था। इसलिए इस समय जिन लोगों से आपके संबंध खराब हो गए थे, उसमें सुधार होगा। वहीं पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस समय आपके करियर में तरक्की होगी। वहीं मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु चांडाल योग का समाप्त होना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपका भाग्य उदय कराएंंगे। मतलब अगर आपकी उम्र 28 साल से ज्यादा है तो आपकी सरकारी नौकरी लग सकती है। साथ ही विवाह हो सकता है। वहीं आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं जो लोग रीजनीति से जुड़े हैं, तो आपको कोई पद मिल सकता है। वहीं जो लोग मीडिया, मॉडलिंग, प्रशासनिक, फिल्म लाइन, कवि, लेखक हैं, तो आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल