वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि 1113 साल एक ऐसा दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। जो ज्योतिष के दृष्टिकोण से बेहद अहम है। क्योंकि गुरु और राहु की युति बन रही है और शनि की तीसरी दृष्टि है। जो 1113 साल पहले ये योग था। मतलब 30 अक्टूबर को गुरु और राहु का संयोग खत्म हो रहा है। ऐसे में इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए दुर्लभ योग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मेष राशि में राहु और गुरु की युति है। साथ ही शनि की तीसरी दृष्टि है। वहीं 30 अक्टूबर को राहु और गुरु की युति खत्म हो जाएगी। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं निवेश से लाभ मिलेगा। वहीं संतान का सुख प्राप्त होगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका विवाह हो सकता है। साथ ही विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वहीं सरकारी नौकरी की जो लोग तैयारी कर रहे हैं, उनको जॉब मिल सकती है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ होगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
दुर्लभ संयोग बनना सिंह राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम स्थान पर भ्रमण करेंगे। साथ ही गुरु भाग्य स्थान के कारक हैं। इसलिए आपकी और पिता की सेहत में सुधार होगा। जो लोग संतान पाना चाहते हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। साथ ही धर्म- कर्म के काम में आपकी रूचि बढ़ेगी। वहीं छात्रों के लिए यह समय शानदार रहेगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए दुर्लभ संयोग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी आपके एजूकेशन का स्वामी होकर भाग्य स्थान को देख रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे। साथ ही इस समय सेहत में सुधार होगा। वहीं शेयर बाजार में लाभ होगा। साथ ही जो लोग गोल्ड का लेन- बेच करते हैं तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है।