वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अशुभ योग बनाते हैं। साथ ही कुछ समय बाद यह योग समाप्त होते हैं। आपको बता दें कि 30 अक्टूबर को राहु ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, जिससे राहु और गुरु की अशुभ युति समाप्त होने जा रही है। ऐसे में इस युति के समाप्त होने से कुछ राशियों की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु और राहु की युति समाप्त होने से सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम स्थान पर संचरण करेंगे। साथ ही गुरु बृहस्पति भाग्य स्थान के कारक भी है। इसलिए इस समय पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही आय में वृद्धि होगी। वहीं इस समय जो लोग संतान पाने के इच्छुक है। उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। इस समय आपके घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और राहु की युति खत्म होने से अच्छा लाभ हो सकता है। क्योंकि मेष राशि में राहु और गुरु की युति है। साथ ही शनि की तीसरी दृष्टि है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको इस अवधि में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी मे धन का निवेश करन चाहते हैं, वो कर सकते हैं। समय अनुकूल है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और गुरु की युति खत्म होना अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि आपकी  राशि के स्वामी आपके एजूकेशन का स्वामी होकर भाग्य स्थान को देख रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही किसी योजना में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं शेयर बाजार में आपको लभ होगा। साथ ही जिन लोगों का व्यापार सोने- चांदी से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। रुका हुआ वापस आने के योग हैं और व्‍यापार में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल