Grah Rashi Parivartan 2022 November: ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में जो कुछ भी घटित होता है। वह ग्रहों की चाल परिवर्तन कर निर्भर करता है। जब भी कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है, तो उसका असर सभी राशि के लोगों को पर पड़ता है।

13 नवंबर को दो ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और बुध देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। जिससे सभी राशि के लोगों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों, जो विदेश के जुड़ा कोरोबार करते हैं। उनके लिए यह समय उत्तम हो सकता है। इस दौरान जातकों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। साथ ही जीवन में कई नए अवसर भी मिलेंगे।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए मंगल देव छठे भाव के और बुध देव आठवें व एकादश भाव के स्वामी होते हैं। बुध देव के गोचर से जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है। कोरोबार के लिए यह समय अच्छा रहेगा और धन लाभ भी हो सकता है। जो जातक पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है।

धनु राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव सातवें और दशवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को व्यवसाय में अच्छा लाभ हो सकता है। करियर में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

मकर राशि
छात्र जातकों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभदायह हो सकता है। अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं मंगल ग्रह का गोचर शोध आदि कार्य से जुड़े जातकों के लिए अच्छा हो सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध देव पांचवे और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र पर लाभ हो सकता है। घर में भी वातावरण शांत बना रहेगा।

कर्क राशि
छात्र जातकों के लिए मंगल देव का गोचर शुभ हो सकता है। कार्यस्थल पर किए गए मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं कई जातकों की इस दौरान इच्छा भी पूरी हो सकती है।